नया विधान
राम लड़े थे रावण से
बाहर के अत्याचारी का कर अंत
जगत में ‘राम-राज्य’ ले आये थे।
छुप गया मगर रावण अब
हम सबके भीतर
लाने की खातिर राम-राज्य
खुद से हमको लड़ना होगा
भीतर का रावण जला
दशहरा हमें मनाने का विधान अब
नया शुरू करना होगा!
रचनाकाल : 16 अक्टूबर 2026
Comments
Post a Comment