Posts

Showing posts from November, 2026

जीतने की कला

मैं जो भी करता उसके पीछे होता है कुछ तर्क अकारण कोई काम नहीं करता कई बार मगर लोगों को अपना तर्क नहीं समझा पाता जिससे वे मुझको गलत समझने लगते हैं या पाल गलतफहमी दुश्मन बन जाते हैं। मैं भी लेकिन जिन लोगों को करता हूं नहीं पसंद कहीं ऐसा तो नहीं कि वे भी अपना तर्क न समझा पाते हों मैं गलतफहमियों के कारण उनके प्रति चिढ़ता रहता हूं! मतभेद इसलिये जिससे भी अब होता है मैं नहीं द्वेष उससे रखता करता हूं उसका भी पूरा सम्मान देख कर हो जाता हूं चकित कि मुझको करते आदर देख विरोधी मेरा, अपना मुझे समझने लगता है! hemdhar.blogspot.com रचनाकाल : 30 अक्टूबर-1 नवंबर 2026