मशविरा
इतने नजदीक न आ, फासला रख मुझसे
तू मुझे अपनी सगी बेटी जैसी प्यारी है
बात किस-किस को मगर अपनी ये समझाऊंगा
आड़ लेकर मेरी क्या लोग न कर जायेंगे
मेरी जब देंगे मिसालें, मैं कहां जाऊंगा
तू मुझे अपनी सगी बेटी जैसी प्यारी है
बात किस-किस को मगर अपनी ये समझाऊंगा
आड़ लेकर मेरी क्या लोग न कर जायेंगे
मेरी जब देंगे मिसालें, मैं कहां जाऊंगा
एक जीवन में कई बार न मर जाऊंगा!
बचपना तेरा मेरे मन को बहुत भाता है
देख मासूमियत बचपन मुझे याद आता है
किंतु सीधा है नहीं आज जमाना इतना
भेड़िये घूम रहे भेष बदल कितने ही
हो रही है तू बड़ी, थोड़ी समझदारी ला
इतने नजदीक न आ, फासला रख मुझसे।
बचपना तेरा मेरे मन को बहुत भाता है
देख मासूमियत बचपन मुझे याद आता है
किंतु सीधा है नहीं आज जमाना इतना
भेड़िये घूम रहे भेष बदल कितने ही
हो रही है तू बड़ी, थोड़ी समझदारी ला
इतने नजदीक न आ, फासला रख मुझसे।
रचनाकाल : 27 मई 2026
Comments
Post a Comment