सम्बंध


दुनिया में बढ़ा जब
पीने का चलन
ध्यान नहीं दिया मैंने.
बसों में बढ़ गए जब
शराबी यात्री
नाक दबाकर किसी तरह
पूरी कर ली यात्रा.
आस-पड़ोस में जब बढ़े पियक्कड़
काटने लगा कन्नी उनसे.
लेकिन कल उन्होंने जब
मेरे घर घुस पी शराब
सन्न रह गया मैं
भागता रहा हरदम पियक्कड़ों से
अपने घर से भाग कर
अब कहाँ जाऊँ मैं?

घटती है अब दुनिया में
कहीं कोई वारदात
काँप जाता भीतर तक
जुड़ गया है इस तरह
सम्बंध ब्रह्माण्ड से. 

Comments