चेन रिएक्शन

जब गर्मी बढ़ने लगती है
गुस्सा भी बढ़ने लगता है
जब गुस्सा बढ़ जाता है तो
अपराध अधिक दुनिया में होने लगता है।

कुछ इसी तरह से चेन रिएक्शन
शायद सारी चीजों में ही होता है
यदि एक कड़ी भी टूटे तो
डर सभी बिखर जाने का पैदा होता है।

पर अगर बुराई संक्रामक होती है तो
अच्छाई भी तो इसी तरह होती होगी
हम खुद को अच्छा बना सकें
तो असर नहीं क्या औरों पर उसका होगा!


रचनाकाल : 6 जनवरी 2026

Comments

Popular posts from this blog

गूंगे का गुड़

सम्मान

उल्लास उधारी का