बाधा दौड़


माना कि दौड़ बहुत कठिन है
पर नहीं चाहता हटा दी जाएं
रास्ते की बाधाएं
नहीं चाहता कोई शार्टकट
सारी कठिनाइयों के साथ ही
पूरी करना चाहता हूं दौड़
रास नहीं आयेगा
सीधा सपाट जीवन
मौत की कगार पर ही
मजा मुझे आता है चलने में

Comments